{"_id":"5717bfe24f1c1bc6568b4955","slug":"the-old-man-shot-and-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को गोली मारकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पहले भी वृद्ध को मारने का किया गया है प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वृद्ध को दूसरी बार मारने का प्रयास किया है।
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे थाना किशनी क्षेत्र के नगला जसी निवासी मुलायम सिंह (60) साइकिल से अपनी बहन के घर थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम निजामपुर जा रहे थे। तभी तारापुर बंबा के समीप बाइक से आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके सीने पर तमंचा लगाकर गोली चलाने का प्रयास किया,तब तक वृद्ध ने तमंचे को हटा दिया और गोली वृद्ध के हाथ में जा लगी। इसके बाद भी काफी देर तक वृद्ध और हमलावरों के बीच धक्कामुक्की हुई। इस बीच हमलावरों ने उन्हें मारने के लिए तीन फायर किए, लेकिन निशाना चूक गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आए, तो उन्हें देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एलाऊ दीपेंद्र बालियान ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वृद्ध ने बताया कि ग्राम निवासी आरोपी बिजेंद्र ने अपने साथी वीरेंद्र और होशियार सिंह के साथ मिलकर उसे गोली मारी है। आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व इन लोगों से उनका विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं। इससे पहले भी आरोपियों ने उन्हें नहर में फेंककर हत्या का प्रयास किया था। एलाऊ पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।