{"_id":"8251c6f447965ce809e627edd2fc6850","slug":"the-information-tent-building-and-knot-tying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबू निर्माण और गांठ बांधने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबू निर्माण और गांठ बांधने की दी जानकारी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी।राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में तीसरे दिन स्काउट गाइड शिविर में तंबू निर्माण और गांठ बांधने की जानकारी दी गई। शिविर में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
स्काउट गाइड को शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षक रामखिलाड़ी वर्मा, रामपाल गिरी और राममोहन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को गांठ बांधना, तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, प्रतीक चिन्ह का ज्ञान, आठ प्रकार की ताली बजाना, झंडारोहण करना आदि का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में भाग लेने से समाजसेवा का भाव उत्पन्न होता है। साथ ही स्काउट गाइड कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साहस नहीं खोते हैं। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष ने स्काउट ध्वज को फहराया और गाइडों ने ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर संजीव सक्सेना, संजीव शर्मा धनीराम, जसवंत सक्सेना, ज्योति, शिवा यादव, पुष्पराज योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे।