{"_id":"6b0294dcbb4a0c67f40b0b5d","slug":"accident-in-mainpuri-caused-by-flour-mill-explosion-three-people-including-child-critically-injured-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा न्यूज: तेज धमाके के साथ फटी आटा चक्की, बच्चे समेत तीन गंभीर घायल; गांव में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा न्यूज: तेज धमाके के साथ फटी आटा चक्की, बच्चे समेत तीन गंभीर घायल; गांव में मची चीख-पुकार
Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
सार
चक्की से आटा पीसा जा रहा था, तभी तेज धमाके साथ आटा चक्की फट गई। चीखपुकार मच गई। आननफानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आटा चक्की फटने से घायल हुई महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटने से बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच वर्षीय बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी शमशाद ट्रैक्टर चक्की लेकर आटा पीसने के लिए निकला था, गांव की तिराहे के पास खड़े होकर ग्रामीणों का आटा पीस रहा था। तभी तेज धमाके के साथ चक्की फट गई।
हादसे में शमशाद, गांव निवासी रशीदन और पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। अफरा तफरी और चीख पुकार के बीच सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच वर्षीय प्रियांशु को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।