{"_id":"6790e1a1f92c29d5770c9008","slug":"the-husband-got-married-a-second-time-and-threw-the-first-wife-out-of-the-house-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दहेज लोभी पति ने किया ऐसा काम...पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सबक सिखाने को महिला ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहेज लोभी पति ने किया ऐसा काम...पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सबक सिखाने को महिला ने उठाया ये कदम
Wed, 22 Jan 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:30 PM IST
सार
हाल ही में विवाहिता को पता लगा कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे कुछ समझ ही नहीं आया। जब उसने पति से इस बारे में पूछा तो उससे मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा के रहने वाले युवक ने पत्नी से छिपकर दूसरी शादी रचा ली। जब पत्नी को जानकारी हुई तो उसे पीटने के बाद बच्ची सहित धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पति और अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा बिछवां के सहारा की रहने वाली मीनू सिंह ने बताया कि उनकी शादी सहारा निवासी शिव प्रताप चौहान के साथ हुई है। पति व सास कुसमा देवी, देवर उदित प्रताप, ननद, पूनम, ननदोई हेमंत आए दिन उन्हें दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आए दिन उनको पीटा जाता था।
नाै जनवरी को उन्हें पता चला कि पति शिव प्रताप चौहान ने दूसरी शादी कर ली है। जानकारी होने के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो पति ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। धक्के देकर मासूम बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।