{"_id":"6a57ca8f3237360e4100b0a3","slug":"the-government-should-provide-a-job-and-10-bighas-of-land-to-the-affected-family-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162932-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पीड़ित परिवार को नौकरी व 10 बीघा जमीन दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पीड़ित परिवार को नौकरी व 10 बीघा जमीन दे सरकार
Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 गांव नगला अनी में पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के सदस्य। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में केबल डालने के विवाद में घायल अनुसूचित जाति के युवक विकास कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी, 10 बीघा जमीन और दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक ने बताया कि पीड़ित परिवार पर दूसरा पक्ष दबाव बना रहा है। उनके खेतों का पानी और रास्ता भी बंद कर दिया गया है। इससे फसल खराब हो रही है। साथ ही आरोपियों के खुलेआम घूमने से परिवार में भय का माहौल है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 बीघा जमीन उपलब्ध कराने के साथ मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष डॉ़ नागेंद्र सिंह, अर्चना राठौर आदि शामिल रहे। संवाद