फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The girl insisted on going with her lover and created a ruckus in the police station.

Mainpuri News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती, थाने में किया हंगामा

Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The girl insisted on going with her lover and created a ruckus in the police station.
करहल। पड़ोसी राज्य राजस्थान के जिला भीलवाड़ा से कुर्रा क्षेत्र निवासी प्रेमी के घर आई युवती ने सोमवार को थाने में जमकर हंगामा किया। परिजन उसे साथ ले गए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि भीलवाड़ा थाने में गुमुशदगी दर्ज थी, स्थानीय पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव का युवक कुछ समय पहले भीलवाड़ा में नौकरी कर रहा था। इस दौरान स्थानीय युवती से प्रेम संबंध हो गए। दो साल से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में जब युवती के परिजन को पता चला तो विरोध किया। भीलवाड़ा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हिदायत देकर छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले ही युवक गांव वापस आ गया था।
विज्ञापन

दो दिन पहले युवती कुर्रा क्षेत्र में प्रेमी के घर आ गई। उधर, पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही सोमवार को युवती के परिजन भी तलाश करते हुए भीलवाड़ा थाना पुलिस के साथ कुर्रा थाने पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक और युवती को थाने लाया गया। वहां युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। मगर, परिजन इस बात पर राजी नहीं थे। परिजन ने जब युवती को साथ ले जाने का प्रयास किया तो वह हंगामा करने लगी। बाद में भीलवाड़ा थाना पुलिस युवती को लेकर वहां से चली गई। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि भीलवाड़ा थाने में दर्ज गुमशुदगी में युवती को पुलिस अपनी अभिरक्षा में ले गई है। वहां कोर्ट में युवती को पेश किया जाएगा, वह बालिग है तो उसके बयान के आधार पर न्यायालय सुपुदर्गी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed