{"_id":"6ab021105ba55e7db008d8bc","slug":"stunt-performing-at-petrol-pump-caught-on-cctv-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-167096-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पेट्रोल पंप पर स्टंटबाजी, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पेट्रोल पंप पर स्टंटबाजी, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के बनकिया स्थित जियो-बीपी रिटेल आउटलेट पर शनिवार को दो कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। पंप कर्मियों के साथ अभद्रता की, बल्कि खतरनाक स्टंट किए। नकदी छीनने का भी कोशिश की गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।
आउटलेट के प्रबंधक प्रतीक सिंह गौर ने बताया कि शनिवार को एक दो कारों में सवार होकर कुछ लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोपियों की नीयत पंपकर्मियों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने की थी। आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। एक युवक ने एक पंपकर्मी से नकदी (कैश) छीनने की कोशिश की। जब कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उसके साथी चालक ने आपा खोते हुए गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाकर कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। वाहनों से स्टंटबाजी की। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। वीडियो फुटेज की मदद से हंगामा करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।