{"_id":"6aa6e5cf658c85da4803a8e6","slug":"the-deranged-youth-was-out-on-bail-in-a-case-involving-the-rape-of-a-minor-girl-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-166645-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बालिका से दुष्कर्म मामले में जमानत पर था सिरफिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बालिका से दुष्कर्म मामले में जमानत पर था सिरफिरा युवक
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा में शनिवार को दो गांव में तीन किशोरियों व एक युवती से आपत्तिजनक हरकत व जानलेवा हमला करने वाला अनूप पर बालिका से दुष्कर्म का मामला चल रहा है। एक महीने पहले ही इस मामले में दो साल बाद जमानत पर छूटा था। गांव आने के बाद उसने फिर से वारदात अंजाम दिया। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार कस्बा भोगांव का रहने वाला अनूप ने एक गांव में रहने वाली एक 10 और 9 वर्षीय बालिका की साइकिल छीन ली थी। सड़क से 50 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर बच्चियों के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। बच्चियों के हाथ बांधकर बंधक बना लिया था। ग्रामीणों के आने पर अनूप अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और भाग गया था। इसके बाद एक खेत में चारा काट रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध पर दरांती से हमला किया था। दो कोशिशों में नाकाम होने के बाद अनूप ने एक खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली कर रही 20 वर्षीय युवती से गलत हरकत करने की कोशिश की। बचाव के दौरान युवती युवती घायल हो गई थी। इस बार ग्रामीणों ने अनूप को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
पुलिस ने अनूप के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है, उसके आपराधिक इतिहास को देख कर पता लगता है कि इस तरह की घटनाएं उसके लिए खेल बन चुकी है। उसका आपराधिक इतिहास बताता है कि कस्बे में उसकी मौजूदगी निश्चित तौर पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि वर्ष 2023 में अनूप के खिलाफ एक नाबालिग से छेड़छाड़ आदि की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस समय आरोपी भी नाबालिग था। वर्ष 2024 में उसने एक भट्ठे पर काम करने वाले परिवार की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका से दुष्कर्म के मामले में वह एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो दिन पहले ही आरोपी गांव आया था।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से बच्चियों से छीनी गई साइकिल व दरांती भी बरामद की गई है। रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। - रामकृष्ण द्विवेदी सीओ भोगांव