{"_id":"6931c85e020047a6730ce275","slug":"the-cold-winds-started-making-us-shiver-no-bonfires-were-lit-at-night-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-149951-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कंपाने लगी सर्द हवाएं, अलाव लगे न रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कंपाने लगी सर्द हवाएं, अलाव लगे न रैन बसेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन का एहसास होने लगा है। ऐसे में जनपद में कई जगह लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं प्रशासन ने अभी तक लोगों को ठंड से बचाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। न तो कहीं अलाव की व्यवस्था की है और न ही कहीं रैन बसेरे बने हैं। वहीं अस्पताल में ठंड से सर्दी, झुकाम, अस्थमा, हार्ट अटैक और जोड़ों के दर्द के मरीज भी काफी संख्या में पहुंचने लगे हैंं।
जनपद में बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। सर्द हवाओं ने लोगोंको ठिठुरन का एहसास कराया। दिन में तेज धूप निकलने से जहां लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, वहीं सूरज ढलने के बाद ठंडी हवाओं ने परेशान किया। सर्दी बढ़ते ही प्रशासन की ओर से अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था की जाती हैं, लेकिन अभी तक ऐसे कोई भी इंंतजाम नहीं किए गए। सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे नहीं बनाए गए हैं।
महाराज तेज सिंह जिला अस्पताल में अधिकतर सर्दी, झुकाम, अस्थमा, हार्ट अटैक और जोड़ों के दर्द के मरीज आ रहे हैं। वहीं यहां आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए अभी तक रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। हालांकि मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें नई चादर भी दी गई हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड के भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां आने वाले यात्रियों को खुले में ही बैठना पड़ रहा है। कोई भी बंद वेटिंग हॉल नहीं है। प्रशासन की ओर से यहां भी रैन बसेरा बनाया जाना था, लेकिन न तो यहां अलाव की व्यवस्था हुई है और न ही रैन बसेरा बना है।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से पारा लुढ़क कर न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सर्द हवाएं भी चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं शहरी इलाकों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
ये बरतें सावधानी
- सुबह-शाम घर से निकलते समय मल्टी-लेयर कपड़े पहनें।
- बुजुर्ग, डायबिटीज और हार्ट मरीज सुबह की ठंड में बाहर नहीं निकलें।
- धुंध में वाहन चलाते समय लो बीम का इस्तेमाल करें, तेज गति से बचें।
- अलाव वाले स्थानों पर बच्चों को अकेला नहीं छोड़ें।
जनपद में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे भी बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। - अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी