{"_id":"1a41f19afa17a309f2ac932152ddb03b","slug":"the-building-will-be-on-the-development-of-smoking-fines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में धूम्रपान पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में धूम्रपान पर लगेगा जुर्माना
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिले को तंबाकू मुक्त किए जाने की पहल पर कवायद शुरू हो गई है। विकास भवन में तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान करने पर 200 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों और सरकारी कार्यालयों में भी धूम्रपान पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पूर्व संसदीय क्षेत्र में तंबाकू मुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए योजना शुरू की है। योजना के तहत शासन द्वारा जिले में तंबाकू पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव मांगा गया था। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। सोमवार को विकास भवन में प्रभारी सीडीओ राकेश रंजन ने जगह-जगह वॉल पेंटिंग कराई। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह तंबाकू, गुटका और धूम्रपान बंद कर दें। विकास भवन में तंबाकू, गुटखा या धूम्रपान करते हुए पाए जाने पर 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
प्रभारी सीडीओ ने बताया कि विकास भवन को तंबाकू, गुटका और धूम्रपान वर्जित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। वह स्वयं विकास भवन में प्रतिदिन चेकिंग करेंगे।