{"_id":"694ad7d3898f3c0b08017a03","slug":"the-body-of-the-driver-was-found-in-a-truck-parked-near-the-toll-plaza-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-151021-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव
Tue, 23 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज टोल प्लाजा के पास सोमवार रात को ट्रक में पुलिस को चालक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि चालक 17 दिसंबर को मेरठ से गत्ता लाद कर निकला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस को खड़े ट्रक के केबिन में चालक मृत अवस्था में है। पुलिस ने ट्रक मालिक हरि गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ से फोन पर संपर्क किया। मौके पर पहुंचकर उसने शव की शिनाख्त चालक की पहचान हिमांयूपुर निवासी गुलजार (38) के रूप में की। बताया कि 17 दिसंबर की रात को वह मेरठ से ट्रक में गत्ता लाद कर कानपुर के लिए निकला था। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संभवत: मौत ह्दय गति रुकने से हुई है। रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।