{"_id":"582c98714f1c1b59368ffaf1","slug":"the-atmosphere-of-panic-in-banks-and-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों व एटीएम में अफरा-तफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों व एटीएम में अफरा-तफरी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैंकों व एटीएम में अफरा-तफरी का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोट के प्रचलन बंद होने से और नए नोट आने से बैंकों और एटीएम में अफरा-तफरी का माहौल है। कई जगह तो अभी तक एटीएम नहीं खुले हैं। इससे क्षेत्र की जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान दूर क्षेत्र से आने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं।
बेवर से 17 किलोमीटर दूर ग्राम कल्याणपुर निवासी किसान नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे तीन दिन से बराबर डाकघर और बेवर की बैंकों में रुपया निकालने आ रहे हैं, लेकिन कह दिया जाता है कि नेट कनेक्टिविटी नहीं है या फिर कैश नहीं है। फसल की जुताई बुवाई और खाद आदि के लिए भी पैसे नहीं हैं। 12 किलोमीटर दूर ग्राम टोडरपुर निवासी किसान शिवमोहन दीक्षित ने बताया कि वे लगातार चार दिन से बेवर डाकघर में पैसे निकालने आ रहे हैं, लेकिन बराबर लौटाया जा रहा है कि कैश नहीं है। फसलें पानी न मिलने से सूख रही हैं। ग्राम पुरैया निवासी वृद्ध किसान जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि तीन दिन से सुबह से ही लगातार लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन जब नंबर आता है तो कह दिया जाता है कि कैश नहीं है, या फिर कई बहाने बनाकर लौटा दिया जाता है। ग्राम जोगा निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि डाकघर बेवर में पांच दिन से खाते में से अपनी धनराशि नहीं निकाल पा रहे हैं।
बैंकों के बाहर खड़े लोगों को पिलाई चाय
बेवर। कस्बा की बैंकों में इन दिनों नोट बदलने और जमा करने वालों की लंबी लाइनें लग रही है। बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा बेवर में सुबह से लाइन में लगे वृद्ध और कई युवकों की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद श्यामपुर भटपुरा के प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह चौहान ने बैंक में मौजूद सभी लोगों को चाय पिलाई।