{"_id":"6aee1258e3b9c0879d0bc2b5","slug":"the-agriculture-officer-collected-four-seed-samples-from-three-shops-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-170470-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कृषि अधिकारी ने तीन दुकानों से लिए बीज के चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कृषि अधिकारी ने तीन दुकानों से लिए बीज के चार नमूने
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को घुटारा, इलाहबांस, बरनाहल, साज हाजीपुर और कुचेला क्षेत्र की बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीज के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने अरुण जनसेवा समिति, गोपाल खाद भंडार, शाक्य बीज भंडार आदि की दुकानों पर बीज की जांच की। उन्होंने बीज के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई चल रही है। किसानों से पंजीकृत दुकानों से ही प्रमाणित बीज प्राप्त करने की अपील की।
तीन दुकानदारों को नोटिस
जिला कृषि अधिकारी को निरीक्षण के दौरान हर्षित बीज भंडार अगरापुर और अनार सिंह खाद बीज भंडार साज हाजीपुर बंद मिला। यादव खाद बीज भंडार घुटारा वितरण आदि से संबंधित जरूरी अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर तीनों को जिला कृषि अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।