फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenager murdered by slitting his throat with an axe

Mainpuri News: किशोर की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या

Sat, 29 Nov 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 29 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered by slitting his throat with an axe
फोटो29 मृतक ​शिवा का फाइल फोटो
दन्नाहार। गांव जरामई में करीब 10 माह पूर्व हुए एक हत्याकांड की रंजिश में शुक्रवार शाम आरोपी पक्ष के किशोर की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सिटी ने शव मोर्चरी भिजवाया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी 16 वर्षीय शिवा शुक्रवार शाम को सिरसागंज मार्ग के पास भगवती राइस मिल के पीछे स्थित जंगल में पशुओं को चराने के लिए गया था, चचेरा भाई संदेश भी कुछ दूर पशुओं को चरा रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले नामजद लोगों ने शिवा पर हमला कर दिया। उस पर टकोरा कुल्हाड़ी से प्रहार किया। शिवा पर हमला होता देख संदेश भागते हुए घर पहुंचा, भाभी आरती को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी शिवा का गला कुल्हाड़ी से काट कर भाग गए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिवा के शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक किशोर की भाभी ने बताया कि 17 जनवरी को गांव निवासी युवक लवकुश की हत्या हुई थी। इस मामले में शिवा के परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड की इसी रंजिश के चलते देवर शिवा की रंजिश मान रहे लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed