फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenager died by drowning in a canal in Mainpuri who went to bathe with friends

Mainpuri: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत, घर में मची चीख पुकार

Sun, 13 Aug 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
teenager died by drowning in a canal in Mainpuri who went to bathe with friends
Mainpuri: नहर में डूबा किशोर - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी बलवीर सिंह का पुत्र अवनीश (15) रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गग्गरपुर नहर पुल के पास नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ तैराक युवक नहर में कूद गए और मनीष को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मनीष को परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जनता इंटर कॉलेज बेवर में कक्षा आठ का छात्र था। ऐसे में विद्यालय परिवार भी छात्र की मौत पर गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed