फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenage girl committed suicide by hanging herself in Mainpuri

Mainpuri: किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर लगाया आरोप

Tue, 26 Dec 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर आरोप लगाया।हांलाकि आरोप के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
teenage girl committed suicide by hanging herself in Mainpuri
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता जब घर लौटे तो बेटी का शव देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी करण सिंह की पत्नी की मृत्यु करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसके कुछ समय बाद एक पुत्री की शादी कर दी। वहीं दूसरी पुत्री 16 वर्षीय शिल्पी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में इस वर्ष 10वीं की छात्रा था। करण सिंह अधिक समय तक खेत पर ही पशुओं और खेत की देखरेख के लिए रहते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: झारखंड से तस्करी कर लाई गई 40 लाख की अफीम, दो तस्कर दबोचे गए; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब बेटी शिल्पी खेत पर नहीं आई तो पिता घर आए। कमरे में जाकर देखा तो शिल्पी का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी मोर्चरी आ पहुंचे। नाना और मामा ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया। हांलाकि आरोप के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed