Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There was unrest in the house, women's anger erupted at the liquor shop.

Mainpuri News: घर में आई अशांति, शराब ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was unrest in the house, women's anger erupted at the liquor shop.
फोटो 30 जागीर में ठेके के बाहर शराब के पाउच तोड़ने के बाद डंडे लेकर खड़ी महिलाएं। स्त्रोत ग्राम - फोटो : 1
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अघार स्थित संतोष नगर चौराहे पर मंगलवार सुबह देशी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब दो दर्जन महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नशेबाजी का असर घर तक पहुंचने और घरों में अशांति फैलने से आक्रोशित महिलाओं ने ठेके में रखे शराब के पाउच उठाकर बाहर फेंक दिए। उन्होंने आबादी के बीच संचालित ठेके को तत्काल हटवाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।प्रदर्शनकारियों में शामिल क्षेत्रीय निवासी रीना देवी का आरोप है कि शराब का ठेका गांव की आबादी के बीच स्थित है। इसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। नई उम्र के युवक सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। नशे में घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता करते हैं। वहीं, रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर शराबी छींटाकशी करते हैं। इससे उन्हें घर से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है।सरला देवी का कहना था कि शराब के ठेके के कारण आए दिन विवाद होते हैं और परिवारों में अशांति बनी रहती है। आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। गांव के सामाजिक माहौल पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। लंबे समय से परेशानी झेल रहीं महिलाओं ने अब एकजुट होकर विरोध जताया है। उन्होंने प्रशासन से आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को तत्काल हटवाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान ईश्वर देवी, ललिता, सुषमा, गुड्डी देवी, रेखा देवी, राजकुमारी, विमला देवी, कुंती देवी, देवकी, शशि, राखी देवी, प्रीति, गिरजा देवी, जानकी, लाजवंती, धन देवी, रामा देवी और रंजना सहित करीब दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर का कहना है कि महिलाओं को आपत्ति है कि उनके घरवाले शराब पीने ठेके पर जाते हैं। उन्होंने ठेका हटाने की मांग की है। उन्हें बताया गया है कि ठेका मानक के अनुसार निर्धारित स्थान पर है। यदि कोई समस्या है तो अगले सत्र में स्थान बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी से ठेका हटवाने की मांग :
ग्रामीणों ने तहसील क्षेत्र के ग्राम संतोष नगर में आबादी के बीच संचालित देसी शराब के ठेके को गांव से हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि ठेका आधार चौराहे के नाम से स्वीकृत है। हालांकि, इसे संतोषनगर चौराहे पर संचालित किया जा रहा है। ठेके से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। इस दौरानसुनीता, सीमा, पिंकी, राधा, आरती, लक्ष्मी, मुन्नीदेवी, सिया देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो 30 जागीर में ठेके के बाहर शराब के पाउच तोड़ने के बाद डंडे लेकर खड़ी महिलाएं। स्त्रोत ग्राम

फोटो 30 जागीर में ठेके के बाहर शराब के पाउच तोड़ने के बाद डंडे लेकर खड़ी महिलाएं। स्त्रोत ग्राम- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed