Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Participants displayed their talent in folk songs, folk dances and painting.

Mainpuri News: लोकगीत, लोकनृत्य और पेंटिंग में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Participants displayed their talent in folk songs, folk dances and painting.
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग की ओर से आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चैलेंजर ट्रैक और कल्चरल ट्रैक के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।लोकगीत सामूहिक प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी ने प्रथम, श्री महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर ने द्वितीय और लॉर्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में आरसी मेमोरियल मैनपुरी प्रथम और लॉर्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक में आरसी मेमोरियल ने बाजी मारी। कविता लेखन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर की कामिनी प्रथम, आरसी बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की नैना शाक्य द्वितीय और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के देव गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में आरसी बालिका इंटर कॉलेज की कनिका शर्मा ने प्रथम, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के आर्यांश ने द्वितीय और दक्ष गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पवन प्रशांत, माधव सिंह, अमनीश और प्रवीन कुमार मौजूद रहे। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता और जिला युवा कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed