{"_id":"694c2a339dcfd0de9000fbbb","slug":"teachers-will-be-posted-in-more-than-200-schools-in-the-district-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151111-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जिले के 200 से अधिक स्कूलों में होगी शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जिले के 200 से अधिक स्कूलों में होगी शिक्षकों की तैनाती
Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिले में एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं होना चाहिए। साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो शिक्षकों की तैनाती हो। पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों का समायोजन कर तैनाती की जाए। शिक्षकों के समायोजन के लिए डीएम ने जिला समिति के साथ बैठक कर बुधवार को समीक्षा की। बीएसए से संबंधित स्कूलों की सूची मांगी है।
शासन की ओर से शिक्षकों के समायोजन के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय टीम का गठन किया है। इसमें सीडीओ नेहा बंधु, प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा और बीएसए दीपिका गुप्ता को शामिल किया गया है। जनपदीय टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले के एकल और बंद स्कूलों की सूची तैयार करें। अन्य स्कूलों में मानक से अधिक तैनात शिक्षकों का एकल और बंद स्कूलों में समायोजन किया जाए। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जिले में कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। एकल विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। करीब 200 स्कूल एकल की स्थिति में हैं जिनके संबंध में खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम इन स्कूलों में मानक के अनुसार शिक्षकों का समायोजन करेगी।