{"_id":"69b84d04eac8abf5660e1ae6","slug":"teachers-protested-in-kuravali-against-the-mandatory-tet-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-155760-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में कुरावली में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में कुरावली में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Tue, 17 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27 कुरावली में टेट की अनिवार्यता के विरोध में पोस्टकार्ड के साथ प्रदर्शन करते शिक्षक- शिक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने कुरावली बीआरसी पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्तियां भेजीं।
बीआरसी पर एकत्रित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा लागू करना अन्याय पूर्ण है l सभी शिक्षक इसका पूरी तरीके से विरोध करते हैं l शिक्षकों के लंबे समय के अनुभव और सेवा को नजर अंदाज करके इस प्रकार के अब अव्यवहारिक आदेशों को लागू करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि हम लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, अगर समय रहते सरकार ने बात नहीं मानी तो लोकतांत्रिक तरीके से वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर महासंघ के घटक दल के रूप में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जैन, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव मंत्री, राजीव गुप्ता, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।