फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teachers give demand notice to bsa

समायोजित शिक्षकों ने मांगा वेतन

Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बुधवार को जिला पंचायत
विज्ञापन
अध्यक्ष के साथ बीएसए से मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीएसए और लेखाधिकारी से शीघ्र नवनियुक्त और समायोजित शिक्षकों को वेतन देने को कहा। साथ ही पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय मांगपत्र बीएसए को दिया।
आदि मौजूद थे।जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशु ने कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण मांगों को रखा है। उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर होना चाहिए। बीएसए ने नवनियुक्त और  समायोजित शिक्षकों को दस फरवरी तक वेतन देने का आश्वासन दिया है। इसे मार्च के प्रथम सप्ताह में जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में वितरित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रमोशन पाए शिक्षकों को प्रमोशन वेतनमान लगाकर वेतन दिया जाए। 17140 का लाभ पाए शिक्षकों को शेष एरियर दिया जाए। उन्होंने बताया कि मांगपत्र में शामिल समस्याओं को निर्धारित समय के अंदर निस्तारण करने का आश्वासन बीएसए प्रदीप कुमार ने दिया है। जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की समस्याआें को संज्ञान में लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई पहल सराहनीय है। वार्ता में लेखाधिकारी शीलेंद्र कुमार, सभी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सहित संघ के पदाधिकारी सत्यवीर सिंह, सतीश समर्थ, योगेश यादव, रामसेवक वर्मा, राजेंद्र दिवाकर, मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed