फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tantrik killed the young man police start searching

UP: युवक की मिली गला कटी लाश, परिजन बोले- खून एकत्रित कर ले गया तांत्रिक; दोनों साथ में करते थे पार्टी

Sat, 22 Feb 2025 04:58 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

युवक का शव मिलने के बाद पुलिस तांत्रिक की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस तांत्रिक को उसके परिजनों के यहां भी तलाश रही है।


 

विज्ञापन
Tantrik killed the young man police start searching
शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बीते बुधवार दोपहर मिले पशु व्यापारी अमित कुमार उर्फ हीरालाल की हत्या में आरोपी तांत्रिक मुन्नालाल की गिरफ्तारी में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। हत्याकांड की गुत्थी जस की तस है। पुलिस तांत्रिक के करीबियों की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

परम गांव के किसान भारत सिंह के परिवार में पांच बेटों में सबसे छोटे 32 वर्षीय अमित कुमार उर्फ हीरालाल का शव का बुधवार को मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने आशंका जाहिर की है कि नरबलि के उद्देश्य से ही तांत्रिक ने हत्या के बाद गला काटकर रक्त एकत्रित किया होगा। पुलिस आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की एक टीम आरोपी तांत्रिक जुडै़ला के मुन्नालाल की तलाश में जुटी है। 

 
विज्ञापन

मुन्नालाल और अमित कुमार के अच्छे संबंध थे। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर बैठकर पार्टी किया करते थे। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में उसके रिश्तेदारों का भी पता खंगाला है। इसके अलावा फोन को सर्विलांस पर भी लिया है। इधर, मृतक के फोन की भी सीडीआर निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed