{"_id":"5865541a4f1c1b8840eee51b","slug":"surya-were-not-seen-dominated-by-late-evening-clouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखे सूर्यदेव, देर शाम तक छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखे सूर्यदेव, देर शाम तक छाए रहे बादल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नहीं दिखे सूर्यदेव, देर शाम तक छाए रहे बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा की परत तो हट गई, लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इससे सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी उठानी पड़ी। दिनभर लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए।
एक पखवाड़े से धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल थी। वहीं अचानक मौसम ने एक फिर पलटा खाया और गुरुवार को सुबह दस बजे तक घने कोहरे की परत छाई रही। कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पांच मीटर की दूरी का भी नजर नहीं आने के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। कोहरे के कारण लखनऊ, कानपुर, आगरा, दिल्ली आदि से आने वाली बसें एक से दो घंटे विलंब से पहुंचीं। अचानक कोहरे से स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए।
कोहरे के चलते प्रात: नौ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल के अलावा जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी कोहरे का असर साफ नजर आया।
विज्ञापन
कुरावली मेें गलन भरी सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा।