{"_id":"65c78456145a1c50aa0f5bfd","slug":"student-leg-was-broken-after-being-buried-under-debris-after-balcony-of-school-collapsed-in-mainpuri-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर टूट गई छात्र के पैर की हड्डी; मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर टूट गई छात्र के पैर की हड्डी; मेडिकल कॉलेज रेफर
Sat, 10 Feb 2024 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:49 PM IST
सार
मैनपुरी में स्कूल का छज्जा गिर गया। मलबा छात्र के पैर में गिरा। इसमें दबकर छात्र के पैर की हड्डी टूट गई। उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में परिषदीय स्कूल के छज्जा गिर गया। मलबा छात्र के ऊपर गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। खेलते समय यह हादसा हुआ। छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मामला बेवर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मद्दापुर खास का है। शनिवार की सुबह यहां स्कूल खुलने से पहले ही विद्यालय के बच्चे स्कूल में पहुंच गए और गेंद खेल रहे थे। समय करीब 9.20 बजे छात्रों की गेंद विद्यालय की छत पर चली गई। इस दौरान कक्षा आठ का छात्र दीपांशु पुत्र सुदीश सिंह गेंद लेने के लिए छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
वह गेट के ऊपर बने छज्जे को पकड़कर नीचे उतर रहा था तभी छज्जा टूटने से वह नीचे गिरा और उसके ऊपर छज्जे का मलबा गिरा। इससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। परिजन पहले उसे सीएचसी बेवर ले गए, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रधानाध्यापक भारत सिंह का कहना था कि विद्यालय का समय वर्तमान में 10 बजे से तीन बजे का है। विद्यालय के कुछ बच्चे नौ बजे ही विद्यालय पहुंच गए थे जो गेंद खेल रहे थे। गेंद लेकर उतरे समय दरवाजे के ऊपर का छज्जा टूटने से छात्र दीपांशु घायल हुआ है।