फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   story teller Aadhar Chaitanya was fatally attacked in Mainpuri

UP: कथा वाचक आधार चैतन्य पर जानलेवा हमला, बोले- द्वेष में आकर छवि खराब कर रहा नामजद; कार्रवाई की मांग

Sun, 31 Dec 2023 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

मैनपुरी में कथा वाचक आधार चैतन्य पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि द्वेष में आकर नामजद आरोपी छवि खराब कर रहा है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
story teller Aadhar Chaitanya was fatally attacked in Mainpuri
जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोक कथाओं में यूपी के साथ अन्य प्रदेशों में धाक जमाने वाले कथा वाचक आधार चैतन्य पर शनिवार को हमला किया गया। घटना के समय वे पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहे थे। आरोप है कि नामजद ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायर भी किया। कथा वाचक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कथा वाचक आधार चैतन्य ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि धार्मिक प्रवचन आदि को लेकर एक तथाकथित कथा वाचक जो शहर में देवी रोड चुंगी के पास रहता है, उनसे द्वेष रखता है। गालीगलौज करते हुए आए दिन जान से मारने की धमकियां देता रहता है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो डाल कर उन्हें अपशब्द कहे। शनिवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल गई। इसमें कहा गया कि वह शहर कोतवाली से दरोगा बोल रहे हैं। आपके पति के खिलाफ शिकायत दी गई है। पति को लेकर शहर कोतवाली आओ। जब वह कोतवाली पहुंचे तो दरोगा का नंबर बंद था। पता किया तो संदीप नाम का कोई दरोगा कोतवाली में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पत्नी के साथ माता शीतला देवी मंदिर दर्शन के लिए चले गए। लौटते समय तथाकथित कथा वाचक ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली उनकी गाड़ी की हेड लाइट पर लगी। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ गाड़ी के पीछे भागा। आरोपी कभी भी उनकी हत्या कर सकता है। आधार चैतन्य ने दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed