फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Speeding truck runs over motorcyclists; woman killed.

Mainpuri News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck runs over motorcyclists; woman killed.
फोटो17 मीरा देवी का फाइल फोटो
भोगांव। जीटी रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एक घंटे से लगा जाम खुल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी बेटे सनी के साथ मैनपुरी रिश्तेदारी में गई थीं। सोमवार सुबह बेटे के साथ बाइक पर बैठ कर वह गांव लौट रही थीं। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव अरम सराय के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में मीरा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने महिला का शव जीटी रोड पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद एसडीएम नीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया कि पुलिस ने टक्कर मार कर भागे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद शव मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन ने बताया कि मीरा देवी के पति सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी थे कुछ वर्ष पूर्व उनकी मौत हो चुकी थी।

फोटो17 मीरा देवी का फाइल फोटो

फोटो17 मीरा देवी का फाइल फोटो

फोटो17 मीरा देवी का फाइल फोटो

फोटो17 मीरा देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed