{"_id":"6acc436ed8ec1129e5034289","slug":"video-staging-of-the-ramlila-episode-depicting-the-birth-of-janaki-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला जानकी जन्म लीला का मंचन।","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बेवर। कस्बे में आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को 'जानकी जन्म' प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और धार्मिक भजनों ने पूरे पंडाल को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
लीला के अनुसार, मिथिलांचल में लंबे समय से वर्षा न होने के कारण भीषण अकाल की स्थिति बन गई थी। प्रजा के कष्ट निवारण हेतु ऋषि-मुनियों के परामर्श पर महाराज जनक ने स्वयं सोने का हल लेकर भूमि जोतने का संकल्प लिया। जैसे ही हल का अग्रभाग भूमि में धंसा, एक कलश से दिव्य कन्या प्रकट हुईं। आकाश से देवताओं ने पुष्प वर्षा की और देखते ही देखते मिथिला में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे प्रजा में हर्षोल्लास छा गया। भूमि से उत्पन्न होने के कारण कन्या का नाम 'सीता' और राजा जनक की पुत्री होने से 'जानकी' रखा गया।
मंचन के दौरान कलाकारों के प्रभावशाली संवादों और दृश्य संयोजन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 'सियावर रामचंद्र की जय' और 'माता जानकी की जय' के जयकारों से समूचा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारी अनुपम दीक्षित, साहित्य गुप्ता,लकी पाण्डेय, प्रवल शुक्ला, चौधरी इंद्रपाल सिंह, उमेश दुवे,शिव कुमार, कुंदन लाल के अलावा गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।