{"_id":"6acc43741972d0c513065021","slug":"video-kalash-yatra-taken-out-prior-to-the-shrimad-bhagwat-katha-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा।","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा।
कुसमरा। नगर में स्थित नरायच बाबा धाम मंदिर में नव रात्रि के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। रविवार को कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।
कथा के दौरान पंडित शिवनारायण तिवारी आचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा का महत्व कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। कल्पवृक्ष केवल अर्थ, धर्म और काम की प्राप्ति करा सकता है, जबकि श्रीमद्भागवत कथा जीव को भक्ति, मुक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके एक-एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं।
आचार्य ने कहा कि कथा का श्रवण समस्त दान, व्रत, तीर्थ और पुण्य कर्मों से बढ़कर है। इसके श्रवण से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर परीक्षित ब्रजकिशोर गुप्ता,पवन तिवारी,जीतू गुप्ता,बलराम मिश्रा,बुऊआ गुप्ता,पराग पांडेय,गिरजा शंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,रिशी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता,सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।