{"_id":"579617ac4f1c1b697d21e0df","slug":"special-judge-overseeing-the-counting-of-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल जज की देखरेख में 30 को मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल जज की देखरेख में 30 को मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
anantnag election
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष कुरावली के मतों की पुनर्मतगणना हाईकोर्ट के निर्देश पर 30 जुलाई को की जाएगी। स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट अजय कुमार सिंह की देखरेख में कोर्ट कैंपस में ही होगी। चेयरमैन पद के पराजित प्रत्याशी रिजवान कुरैशी की याचिका पर हाईकोर्ट ने तीन माह में पिटीशन का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।
नगर पंचायत कुरावली के अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2012 में चुनाव हुआ था। अभिलाख सिंह राठौर और रिजवान कुरैशी भी चुनाव लड़े थे। मतदान के बाद सात जुलाई 2012 को हुई मतगणना में अभिलाख सिंह को 33 मतों से विजयी घोषित किया गया था। रिजवान ने मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जिला जज की कोर्ट में पिटीशन दायर किया था। पिटीशन की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट अजय कुमार सिंह की कोर्ट में चल रही है। सुनवाई जल्द कराने के लिए रिजवान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अप्रैल 2016 में हाईकोर्ट ने तीन माह में पिटीशन का निस्तारण करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्पेशल जज अजय कुमार ने 30 जुलाई को कोर्ट कैंपस में पुनर्मतगणना कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से नगर पंचायत कुरावली के अध्यक्ष पद के मतों को भी तलब किया है। आदेश में कहा है कि स्पेशल जज, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतगणना की जाएगी।
डीएम ने मांग की थी खारिज
मैनपुरी। मतगणना के बाद पराजित प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने प्रार्थना पत्र देकर पुनर्मतगणना कराने की मांग तत्कालीन डीएम से की थी। डीएम ने मांग खारिज कर दी थी। प्रत्याशी के संतुष्ट नहीं होने पर तीन बार तक मतगणना कराने का प्रावधान है।