{"_id":"6afdb93652eb7142b706bf30","slug":"sp-mp-dimple-yadav-says-lotus-is-withering-dharamveer-prajapati-asserts-that-bjp-government-will-be-formed-aga-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा में चले सियासी तीर: डिंपल यादव बोलीं- मुरझा रहा कमल, धर्मवीर प्रजापति का पलटवार; किया ये बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा में चले सियासी तीर: डिंपल यादव बोलीं- मुरझा रहा कमल, धर्मवीर प्रजापति का पलटवार; किया ये बड़ा दावा
Wed, 18 Nov 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों ओर से जीत के दावे करने के साथ ही सियासी तीर छोड़ जा रहे हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा के 'राधे-राधे, कमल खिला दें' पर तंज कसा तो राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी पलटवार किया।
विज्ञापन
सपा सांसद डिंपल यादव और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले की राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। जिले में बुधवार को भाजपा और सपा के नेताओं के बीच बयानों से सियासी तल्खी देखने को मिली। सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा के ''''राधे-राधे, कमल खिला दें'''' नारे पर तंज कसते हुए कहा कि कमल मुरझा रहा है, इसलिए अब राधा मां का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने राम मंदिर के चंदे में कथित धांधली, अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त, एसआईआर और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डिंपल के बयानों पर पलटवार करते हुए सपा के तीसरी बार सत्ता में आने के दावे को मुंगेरीलाल का सपना बताया। उन्होंने 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे बेटी अदिति यादव के साथ बरनाहल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता राजेंद्र सिंह यादव की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा का कमल मुरझा रहा है। इसलिए फूल खिलाने के लिए अब राधा मां का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त और राम मंदिर के चंदे में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमाण होने के बावजूद संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चंदा लूटने वाले अब मथुरा-वृंदावन जाकर भगवान कृष्ण का चंदा लूटने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

Trending Videos
फोन टैपिंग से लेकर एसआईआर तक उठाए सवाल
डिंपल यादव ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले पर कहा कि फोन टैपिंग कोई नई बात नहीं है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं और मामले संसद में उठ चुके हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लग रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग के पूरे कार्यालय पर सवाल उठे हैं, लेकिन सरकार ने क्या कार्रवाई की? एसआईआर के बाद भी मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने का काम चल रहा है। अब पंचायती चुनाव की मतदाता सूची से तुलना करने की बात कही जा रही है। उन्होंने बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
मनन चौहान को सम्मानित कर धर्मवीर ने किया पलटवार
उधर, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मनन चौहान के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर मनन ने क्रिकेट में जिले और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर पूरे प्रदेश को गर्व है। भाजपा के 'राधे-राधे, कमल खिला दें' नारे पर डिंपल की टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मथुरा में पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक हुई थी। ब्रज क्षेत्र में आस्था के चलते हर व्यक्ति राधे-राधे बोलता है। इसी उत्साह में कार्यकर्ताओं ने इसके साथ कमल खिला दें जोड़ दिया और यह नारा बन गया। कमल मुरझाने और राम मंदिर के चंदे से जुड़ी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। केंद्र में तीसरी बार और उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार चल रही है। ऐसे में कमल मुरझाने की बात करना विपक्ष की राजनीतिक सोच को दर्शाता है। सपा के तीसरी बार सत्ता में आने के दावे पर उन्होंने इसे मुंगेरीलाल का सपना बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनता के लिए काम कर रही है। 2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।