फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP leaders were not arrested on the movement alert

बसपा नेताओं की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 23 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 23 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP leaders were not arrested on the movement alert
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा नेताओं की ओर से भाजपा नेता के परिवार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाई में आक्रोश है। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचे। तिकोनिया पार्क में सभा कर आरोपी बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन राजस्व अधिकारी को सौंपा।  
विज्ञापन


भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद लखनऊ में बसपा नेताओं ने खुले तौर पर दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। इससे भाजपाई आक्रोशित हो गए। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अब जब बसपा प्रमुख मायावती, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, तो पुलिस उनको भी गिरफ्तार करे। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा अगर बसपा नेता गिरफ्तार नहीं किए गए तो भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान व नरेंद्र सिंह राठौर, शिव ओंकार नाथ पचौरी, भगवत दास शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, सोमप्रकाश गुप्ता, अनुराग पांडेय, अजयपाल सिंह, प्रदीप चौहान, करनपाल सिंह, संजय टायसन, मदन चौहान, सौरभ दुबे, सुनील उर्फ लालू वर्मा, सुषमा दीक्षित, कविता राठौर, सीमा चौहान, प्रभा राठौर आदि ने विचार व्यक्त किए। ज्ञापन में बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की गई है। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed