फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP leaders thrown strength, plenty of sweat shed.

सपा नेताओं ने झोंकी ताकत, खूब बहाया पसीना

Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP leaders thrown strength, plenty of sweat shed.
साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा की साइकिल यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने हजारों समर्थकों के साथ साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिले की चारों विधान सभाओं मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल में रैली निकाल पार्टी की योजनाओं का बखान किया।  
विज्ञापन


सपा की एक मई से शुरू हुई दस दिवसीय रैली का समापन जोश के साथ हुआ। अनुजेश प्रताप सिंह और टीपी मामा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने नगला भंत से यात्रा शुरू की। यह यात्रा गड़ेरी, ज्योंति तिराह होती हुई पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर राजेश खटीक, मनोज यादव, जीतू वाल्मीकि, प्रेम सौरभ यादव, संजय गंभीर, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने राजेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

कुरावली में मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर से ब्लाक प्रमुख अरुणलता ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश कोल्ड वाले, सुजान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर मौजूद थे। साइकिल रैली जीटीरोड, सुजरई, संतनगर, होती हुई लखौरा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा भोगांव में आलोक शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री, खुमान वर्मा, जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, राज्यमंत्री ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भ्रमण किया। अरविंद यादव, कुलदीप यादव, ओमशरण यादव, हरवीर प्रजापति, योगेंद्र सिंह पाल, रावल यादव, सुबोध यादव आदि मौजूद रहे। 
विधानसभा किशनी में इंजी. बृजेश कठेरिया, विधायक, अरविंद प्रताप यादव, एमएलसी  जैसीराम यादव ने यात्रा शौयैम आश्रम तक निकाली। इस अवसर पर मीरा देवी यादव, जगराम सिंह यादव, संध्या कठेरिया, हरेंद्र यादव, डाक्टर सुमन यादव, सुमन दिवाकर, मातादीन यादव, ग्रीश दिवाकर आदि मौजूद रहे। 
विधानसभा क्षेत्र करहल में कोसमा चौराहे पर स्थित शांति मैरिज होम पर रैली खत्म हुई। सरिता यादव, आरएस यादव, राहुल यादव, मनोज यादव, रामवरन यादव, शिवकुमार शाक्य, धनवेश यादव, विदेश यादव आदि ने योजनाओं का बखान किया। जिलाध्यक्ष खुमान वर्मा, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने नेताओं का सम्मान किया। 


सदर विधायक के साथ उमड़ा सैलाब
सदर विधायक राजकुमार यादव ने हजारों समर्थकों के साथ मां शीतला देवी से साइकिल चलना शुरू किया। यात्रा दर गेट समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। विधायक राजकुमार यादव ने बताया की प्रदेश में 2017 में बहुमत के साथ सपा दोबारा सरकार बनाएगी और पार्टी ने अगर उन्हें दोबारा मैनपुरी की जनता की सेवा करने का मौका दिया तो वे दिल से फिर मैनपुरी में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। रैली में सभी समाज और वर्ग के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed