फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP chief Akhilesh Yadav attacked Tourism Minister said Seema Gupta expelled from bjp

130 अश्लील वीडियो कांड: भाजपा बोली- हमारे यहां ऐसी कोई नेत्री नहीं, पार्टी विरोधी गतिविधि थी, इसलिए निकाल दिया

Sat, 31 May 2025 07:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 07:59 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने इस मामले में कहा कि सीमा गुप्ता, उत्तरी छपट्टी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। मगर, 2023 में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और निष्क्रियता के चलते उन्हें हटा दिया गया था।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav attacked Tourism Minister said Seema Gupta expelled from bjp
कथित भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता और आरोपी बेटा शुभम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। इस प्रकरण में भाजपा ने सीमा गुप्ता से किनारा करते हुए साफ कहा है कि उन्हें पार्टी ने 2023 में ही पद से हटा दिया था। दूसरी ओर इस मामले में शुभम गुप्ता की पत्नी ने भी महिला थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने शुभम की पत्नी, उसके जीजा और बहन पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने साधा निशाना
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा, भाजपा नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से '130 वीडियो' का महा भंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के साए से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी। भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी। उनके परिवार वाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे। अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ''पार्टी विद ए डिफरेंस'' कहती है तो वो किस मामले में ''डिफरेंट'' है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुकाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुकाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ''नारी-वंदना अभियान'' का सच क्या यही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर ने दी सफाई
प्रदेश स्तर पर गर्म हुई राजनीति के बाद शनिवार को मैनपुरी आए शहर विधायक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा, जिले लोग महिला नेत्री बता रहे हैं, हमारे यहां कोई ऐसी नेत्री नहीं है। जिलाध्यक्ष से बात की। उनसे पता लगा कि वह कभी रही थीं। पार्टी के खिलाफ जो गतिविधियां थीं, उसको लेकर उनको काफी पहले निकाल दिया गया था। उनको कभी किसी कार्यक्रम में न बुलाया जाता है और न ही कोई महिला नेत्री और कोई पदाधिकारी हैं। इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक महिला थाने में और एक कोतवाली में। उनकी पुलिस जांच करेगी, जो भी तत्व होंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को कोई भी हल्का-फुल्का विषय मिल जाता है तो वह आए दिन उन्हें पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन

2021 में हुई थी शुभम की शीतल से शादी, पत्नी ने लगाए यह आरोप
शुभम गुप्ता उर्फ रवि की पत्नी ने शीतल गुप्ता की ओर से महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप है कि 30 नवंबर 2021 को उसकी शादी शुभम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर भगवत शरण गुप्ता, सास सीमा गुप्ता व ननद कोमल गुप्ता उर्फ लवली अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। भूखा प्यासा रखकर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे। मायके वालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया। मगर, यह लोग नहीं माने। इधर, पति का प्रेम प्रसंग दूसरी महिला के साथ चल रहा है। जिसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो भी पति ने बनाए हैं। 24 मई 2025 को ससुरालीजन ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मार डालने का प्रयास किया।किसी प्रकार उनसे जान बचाई।

वीडियो वायरल करने का महिला ने तीन पर केस दर्ज कराया
शुभम गुप्ता की प्रेमिका ने मैनपुरी कोतवाली में शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता, उसके जीजा नीरज गुप्ता और बहन खुशबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली में दर्ज कराए केस में महिला का आरोप है कि उसकी एक पुरानी वीडियो बॉयफ्रेंड के साथ थी, जिसे नीरज गुप्ता, उनकी पत्नी खुशबू और शीतल गुप्ता ने किसी प्रकार से चोरी कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया वायरल कर दी। ये लोग ब्लैकमेल कर पैसे की मांग रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं कि पैसा नहीं दिया तो इज्जत नीलाम कर देंगे। उक्त लोगों के द्वारा मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। वीडियो व फोटो को सभी जगह बांट दिया है। छवि को पूरी तरह धूमिल कर दिया है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने भी दिया बयान
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने इस मामले में कहा कि सीमा गुप्ता, उत्तरी छपट्टी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। मगर, 2023 में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और निष्क्रियता के चलते उन्हें हटा दिया गया था। उनके स्थान पर पूनम राठौर को जिम्मेदारी देते हुए सह मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सीमा गुप्ता का रवैया पार्टी और पदाधिकारियों के प्रति खराब था।

ब्रज क्षेत्र की एक महिला पदाधिकारी से नजदीकी की चर्चा
सीमा गुप्ता के संबंध में भाजपा में यह भी चर्चा हो रही है कि उनकी नजदीकी एक भाजपा नेत्री से है, जो कि ब्रज क्षेत्र की किसी कार्यकारिणी में हैं। अक्सर उनके साथ ही सीमा गुप्ता को घूमते हुए देखा जाता है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद वह महिला नेत्री भी चुप्पी साध गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed