फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sons harass and beat widowed mother for money In Mainpuri

विधवा मां पर कलयुगी बेटों का अत्याचार: करते हैं ऐसी क्रूरता...कि दर्द साझा करते हुए थाने में बिलख पड़ी वृद्धा

Tue, 12 Sep 2023 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 07:55 PM IST
सार

मैनपुरी में विधवा मां अपने कलयुगी बेटों के अत्याचार से परेशान हैं। दोनों बेटे ऐसी क्रूरता करते हैं कि दर्द बताते हुए वृद्धा थाने में ही बिलख पड़ी।

विज्ञापन
sons harass and beat widowed mother for money In Mainpuri
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कलयुगी बेटे पिता की मौत के बदले मिले मुआवजे के पैसों के लिए मां को प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने अपनी क्रूरता दिखाई और मां को बुरी तरह पीटा। बेटों के आतंक से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला बरनाहाल थाना क्षेत्र के नगला मांधाता गांव का है। गांव निवासी मंजू देवी थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद उन्हें मुआवजे में कुछ पैसे मिले हैं। मुआवजे के रुपयों को हड़पने के लिए बेटे अजय कुमार और जय कुमार उन्हें प्रताड़ित करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की सुबह दोनों उनके पास आए और रुपये मांगने लगे। जब मना किया तो वह बौखला गए। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि घायल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बेटों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed