{"_id":"6863dbdb30ae40fd3a018d8f","slug":"son-died-in-road-accident-after-death-of-mother-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां की तेरहवीं के दो दिन बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां की तेरहवीं के दो दिन बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मच गया कोहराम
Tue, 01 Jul 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:30 PM IST
सार
चौराहे के समीप बाइक सवार को एक पिकअप वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव धोबा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद मंगलवार को उनके 50 वर्षीय पुत्र दलवीर सिंह की एलाऊ चौराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।
दलवीर सिंह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। अपनी मां के निधन के बाद वे घर आए हुए थे और रविवार को उनकी तेरहवीं करने के बाद दिल्ली वापस जाने वाले थे। मंगलवार को वह किसी काम से बाइक से एलाऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
दलवीर सिंह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। अपनी मां के निधन के बाद वे घर आए हुए थे और रविवार को उनकी तेरहवीं करने के बाद दिल्ली वापस जाने वाले थे। मंगलवार को वह किसी काम से बाइक से एलाऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
एलाऊ चौराहे के समीप एक पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां की मौत के गम से उबरने से पहले ही पुत्र की असामयिक मृत्यु से परिवार पर मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।