फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Son, angry over the sale of the house, beat his mother in the hospital's CCU.

Mainpuri News: मकान बिक्री से नाराज बेटे ने अस्पताल के सीसीयू में मां को पीटा

Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Son, angry over the sale of the house, beat his mother in the hospital's CCU.
मैनपुरी। मकान का एग्रीमेंट करने से बौखलाए पुत्र ने बुजुर्ग मां के साथ पहले कलेक्ट्रेट परिसर में हाथापाई की फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में दोबारा पीटा। अस्पताल कर्मियों ने विरोध किया तो अभद्रता करते हुए खिड़की के शीशे तोड़ दिए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी बृजेश सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली कांती देवी से मकान खरीदने का सौदा तय किया था। कांती देवी का बड़ा पुत्र शिव कुमार इस सौदे से नाखुश था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कांती देवी और उनके छोटे पुत्र शील के साथ कलेक्ट्रेट स्थित निबंधन कार्यालय में एग्रीमेंट के कागजात तैयार करा रहे थे। उसी समय शिवकुमार, उसकी पत्नी पंकज देवी, पुत्री सोना और दिया डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। हमले में कांती देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायल कांती देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, शाम को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया। रात को शिव कुमार अपने साथियों के साथ अस्पताल के सीसीयू में जबरदस्ती घुस आया और भर्ती मां को पीटना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा गार्डों से अभद्रता की। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed