फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Snatched the warmth of a mother's embrace from an infant; threw the wife out of the house.

Mainpuri News: दुधमुंही से छीना ममता का आंचल, पत्नी को घर से निकाला

Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Snatched the warmth of a mother's embrace from an infant; threw the wife out of the house.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर की रहने वाली महिला को शिक्षक पति व ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। उसकी ममता के आंचल से तीन माह के बच्चे को छीन कर अपने पास रख लिया। कस्बा भोगांव में स्थित मायके में रह रही पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के मुरली नगर निवासी रिषिका राजपूत ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को उनकी शादी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक आशीष कुमार निवासी गांव रूपपुर सदर कोतवाली के साथ हुई है। पति की तैनाती कंपोजिट विद्यालय मलूपुरा ब्लॉक जागीर में है। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा फिर ससुरालीजन का व्यवहार बदलने लगा। शिक्षक पति, सास कुसुमा देवी, ननद संगीता, रिंकी मायके से कार लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

जब उसने असमर्थता जताई तो मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसे पीटा जाता। पति का मौसेरा भाई भी गाली-गलौज करता है। 18 फरवरी 2026 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुरालीजन के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। 16 मई को पति, सास, ननद, पति के मौसेेरे भाई अंशुल ने उनकी पिटाई की और दुधमुंहे बच्चे को गोद से छीन कर उन्हें घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed