{"_id":"6a7ac05d467530c1a5084390","slug":"snake-entered-power-substation-in-mainpuri-caused-power-outage-across-several-villages-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने कर दी कई गांवों की बिजली गुल: बिजलीघर में घुसा काला नाग, मची अफरातफरी; कर्मचारियों को अब सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने कर दी कई गांवों की बिजली गुल: बिजलीघर में घुसा काला नाग, मची अफरातफरी; कर्मचारियों को अब सता रहा ये डर
Tue, 11 Aug 2026 11:56 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:56 AM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले में एक सांप ने कई गांवों की बिजली गुल कर दी। सांप बिजलीघर में घुस गया था। तारों के बीच में सांप के फंसने से फाॅल्ट हो गया। अब कर्मचारी दहशत में हैं। उन्हें एक बात का डर सता रहा है।
विज्ञापन
बिजलीघर में घुसा सांप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के बिजलीघर शमशेरगंज पर एक कोबरा सांप ने विद्युकर्मियो की सांसें अटका दीं।बिजलीघर की मशीनों में कोबरा के घुस जाने से वहां तैनात बिजलीकर्मी दहशत में रहे।
सोमवार रात शमशेरगंज बिजलीघर पर एसएसओ नीतेश कुमार व लाइनमैन सुमित कुमार की नाइट ड्यूटी थी। रात 10.45 बजे अचानक मशीनों में तेज आवाज हुई और बिजली गुल हो गई। एसएसओ नीतेश कुमार ने मशीन को खोलकर देखा तो उसकी चीख निकल गई।
नगला केवल ग्रामीण फीडर की मशीन में एक चार फीट लंबा कोबरा मशीन में लटका हुआ था।एसएसओ ने तत्काल पास के गांव दुमहार से बायगीरों को बुलवाया।थोड़ी देर में बायगीर के आने के बाद उसने सांप को बाहर निकाला तो वह मृत हो चुका था।
विज्ञापन
सांप के निकलने के 45 मिनट बाद रात 11.30 बजे बिजली सुचारू हुई। एसएसओ नीतेश कुमार ने बताया कि नाग की मृत्यु होने के बाद आसपास नागिन के होने की आशंका से उसे डर लग रहा है।