फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Snake bites boy sleeping in hut; dies.

Mainpuri News: झोपड़ी में सो रहे बालक को सांप ने काटा, मौत

Tue, 11 Aug 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Snake bites boy sleeping in hut; dies.
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में सोमवार देर रात झोपड़ी में सो रहे 11 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी अरविंद कुमार के घर के पास ही झोपड़ी बनी हुई है। सोमवार रात को उसका 11 वर्षीय पुत्र आयुष झोपड़ी में सो रहा था। देर रात किसी समय झोपड़ी में घुसे सांप ने बालक को काट लिया लेकिन रात को इसकी जानकारी परिजन को नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद परिजन आयुष को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सांप के काटने से बालक की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद बालक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed