फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Civic Drive: Keep Four Bins at Home, Make Compost from Wet Waste

यूपी: चार डिब्बों में रखें कचरा, घर पर ही बनाएं खाद; नगर निगम ने शुरू किया नया अभियान

Tue, 29 Sep 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

नगर निगम ने घरों में गीला-सूखा समेत चार प्रकार का कचरा अलग-अलग रखने और गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। पहले 100 स्वच्छ मोहल्लों में व्यवस्था लागू की जाएगी, इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों तक विस्तार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Agra Civic Drive: Keep Four Bins at Home, Make Compost from Wet Waste
नगर निगम आगरा

विस्तार

 स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा चार डिब्बों में कचरे को एकत्रित करने के लिए जागरूक कर रही हैं। घर पर ही गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत इस अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत चयनित मोहल्लों में नगर निगम की आईईसी टीमों और सीएसआर एजेंसियों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि चार प्रकार के कचरे को अलग करने के साथ ही गीले कचरे की बेहतर प्रोसेसिंग, सूखे और रिसाइकिल योग्य कचरे की रिकवरी तथा जैविक कचरे के स्थानीय स्तर पर निस्तारण में मदद मिलेगी। इससे लैंडफिल तक पहुंचने वाले कचरे की मात्रा कम करने के साथ नगर निगम की कचरा एकत्र करने, उसे ले जाने और प्रोसेसिंग की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से चार डस्टबिन या कंटेनर रखने और कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने की अपील की है। 100 स्वच्छ मोहल्लों में व्यवस्था स्थापित होने के बाद इसे शहर के अन्य क्षेत्रों तक विस्तार देने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed