फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sit-in suspended following administrative assurance.

Mainpuri News: प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना स्थगित

Fri, 02 Oct 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 02 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sit-in suspended following administrative assurance.
नवीगंज। तरावादेव टोल प्लॉजा पर 15 सितंबर से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शाम प्रशासनिक आश्वासन के बाद शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम भोगांव पीयूष जायसवाल ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगें जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी गई हैं। समस्या का समाधान एक माह दस दिन के भीतर कराने का आश्वासन दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों की मांगों और मुआवजे में भेदभाव को खत्म कर समान दर देने के मुद्दे पर प्रशासन से बात हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 1 माह 10 दिन के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed