{"_id":"589a0c994f1c1b865237992e","slug":"silence-is-the-way-to-salvation-dr-raghav","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना के मार्ग से मिलता है मोक्ष: डा. राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधना के मार्ग से मिलता है मोक्ष: डा. राघव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
साधना के मार्ग से मिलता है मोक्ष: डा. राघव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोक्षमार्ग साधना का मार्ग है और साधना का मार्ग बड़ा कठिन होता है। उक्त प्रवचन ग्राम अछईपुर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ एवं विराट महासंत सम्मेलन में संत डा. राघव ने दिए।
संत डा. राघव ने कहा कि संसार का मार्ग चलने में सरल है पर वह हमें गंतव्य तक कभी नहीं पहुंचाता, लेकिन जो साधना का मार्ग है वह दिखने में तो कठिन है पर वह हमें गंतव्य तक पहुंचा देता है। जो प्रिय है वह संसार का मार्ग है। इसमें सहूलियत हैं लेकिन इसकी कोई मंजिल नहीं है, पर वह मार्ग जिसमें हमारा श्रेय है, कल्याण है, वह दिखने में कठिन जरूर है पर हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। मंगलवार को सुबह वेदांताचार्य डा. सुरेशानंद ने शतचंडी महायज्ञ का आयोजन वैदिक रीति रिवाजों से करवाया। दोपहर 12 बजे से डा. स्वामी चैतन्य, वेदांताचार्य स्वामी डा. पूर्णानंद, स्वामी प्रीतमदास द्वारा प्रवचन दिए। इस मौके पर रनवीर सिंह, शिवकुमार, डा.प्रमोद, डा. महेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।