फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SI died during treatment who was ill in Mainpuri

Mainpuri: बीमार चल रहे एसआई का इलाज के दौरान निधन, खबर मिली तो घर में मची चीख पुकार

Sun, 14 Jul 2024 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

मैनपुरी निवासी एसआई का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
SI died during treatment who was ill in Mainpuri
up police - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमार चल रहे भोगांव क्षेत्र निवासी एसआई का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे पहले परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को आगरा लेकर आए थे। एसआई की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी सत्येंद्र पाल यादव (48) वर्तमान में शहर की हरिपुरम कालोनी में रह रहे थे। उनकी तैनाती जनपद हाथरस के एक थाने में थी। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन मेदांता से आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। वहां देर रात इलाज के दौरान सत्येंद्र पाल का निधन हो गया। 
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव लेकर परिजन शहर स्थित आवास पर आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक एसआई के परिजन से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जिले के पुलिस अधिकारियों को भी हादसे के बारे में जानकारी दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed