{"_id":"581f5bdd4f1c1bf47eb3744d","slug":"shree-siddhachakr-mahaamandal-vidhaan-aaj-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आज से
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिनालयों में सिद्धचक्र महामंडल विधान की रही धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन समाज का श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान सोमवार से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए स्थानीय के अलावा अन्य प्रदेशों से भी आचार्य आएंगे। कार्यक्रम श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर में होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं इंद्र इंद्राणी, कुबेर आदि का भी चयन हो गया है।
जैन समाज का श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए मुनि अमित सागर जी महाराज के अलावा सनत कुमार, विनोद कुमार आदि आ चुके हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में ध्वजारोहण महेंद्र कुमार जैन करेंगे। उद्घाटन पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता करेंगी। कार्यक्रम के लिए सौधर्म इंद्र के लिए अनंत जैन, यज्ञनायक रमेशचंद्र जैन, कुबेर गौरव जैन, ईशान इंद्र आदेश जैन, सनतकुमार इंद्र प्रवीन जैन, माहेंद्र इंद्र, ज्ञानेंद्र जैन , ब्रह्म इंद्र सुशील जैन चुने गए हैं। कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह घटयात्रा महावीर जिनालय से उपवन मंदिर तक निकाल जाएगी।
इसके बाद ध्वजारोहण, पंडाल उद्घाटन, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप शुद्धि आदि कार्यक्रम होंगे। सात से 14 नवंबर तक लगातार मंदिर में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन होगा। 15 नवंबर को अभिषेक, शांतिधारा, विश्वशांति महायज्ञ, रथयात्रा के साथ ही सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा।