फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shortage in supply of petrol and diesel to pump operators

Mainpuri News: पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी

Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shortage in supply of petrol and diesel to pump operators
फोटो 44 कचहरी रोड पर स्थित पंप से पेट्रोल लेते लोग। संवाद
मैनपुरी। प्रधानमंत्री की अपील के बाद पेट्रोल और डीजल की खपत सीमित करने में भले ही लोगों ने कोई रुचि न दिखाई हो लेकिन वहीं पेट्रोल पंप संचालकों को आपूर्ति देने के लिए कई नियम तय कर दिए गए हैं। इसमें 40 प्रतिशत स्टॉक रह जाने पर ही उन्हें अब पेट्रोल और डीजल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की थी कि वह लोग पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करें। इसमें सभी लोग अपना सहयोग दें। हालांकि पीएम की अपील के बाद आम लोगों में इसका खास असर नहीं दिख रहा है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अब तक उन्हें 60 प्रतिशत स्टॉक रहने पर भी माल की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री की अपील के बाद से नए नियम जारी किए गए हैं, जिसके तहत 40 प्रतिशत स्टॉक बचा होने पर ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर में मौजूद पेट्रोल पंप संचालक घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर आम दिनों में 2500 लीटर डीजल और करीब 4000 लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पीएम की अपील से पहले उन्हें 60 प्रतिशत और 50 प्रतिशत स्टॉक रह जाने पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति मिल जाती थी, लेकिन अब नए नियम के तहत पंप पर जब 40 प्रतिशत का स्टॉक रह जाएगा, तभी आपको पेट्रोल-डीजल मिलेगा। हालांकि अभी लोगों में पेट्रोल डीजल लेने को लेकर कोई भी बदलाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे जिले में करीब 139 पेट्रोल पंप है। आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में रोज करीब 3 लाख लीटर से ज्यादा डीजल और डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल की खपत होती है। जिला आपूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि लोगों की तरफ से अभी पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है। वहीं पंप संचालकों के लिए कुछ नियम शुरू किए गए हैं जिसके तहत उन्हें आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed