{"_id":"6aa835606912c91efe0d0a98","slug":"unregistered-pathology-lab-sealed-for-forging-dengue-report-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1159930-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डेंगू रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डेंगू रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब सील
Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17 कचहरी रोड पर एक पैथोलॉजी पर जांच करते झोलाछाप के नोडल अधिकारी। स्रोत विभाग
मैनपुरी। डेंगू की फर्जी रिपोर्ट जारी करने पर एक अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है। सीएमओ के निर्देश पर यह कार्रवाई झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने की है। पिछले कुछ दिनों से जिले में निजी पैथोलॉजी की जांचें संदिग्ध मिल रही थीं। इस पर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने टीम के साथ कचहरी रोड पर जांच की। जिला अस्पताल के सामने बेसमेंट में संचालित रेडियंट एक्सरे एंड पैथोलॉजी पर टीम पहुंची। संचालक पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद नोडल अधिकारी ने पैथोलॉजी को सील कर दिया। संचालक को बिना अनुमति बेसमेंट में क्लीनिक चलाने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उसे एक सप्ताह के भीतर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन