{"_id":"5703f8ef4f1c1b6736c810ce","slug":"shikshak-samaaj-kee-dhuree-aalok-shaaky","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समाज की धुरी: आलोक शाक्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समाज की धुरी: आलोक शाक्य
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि देश एवं समाज की धुरी शिक्षक होता है। शिक्षक के बिना राष्ट्र एवं समाज का विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति पूरी तरह से समर्पित है।
राज्य मंत्री नगर के समीपवर्ती ग्राम आलीपुरखेड़ा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता सिर्फ बच्चों को जन्म देते हैं। किंतु उनकी शिक्षा गुरुओं पर ही निर्भर होती है। शिक्षक बच्चों को जैसी शिक्षा देंगे वैसे ही बच्चों के भविष्य का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होता है वह समाज को सही दिशा में लेे जाने का कार्य करता है। उन्होंने स्कूल के प्रबंधक रविंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य शिवम यादव की प्रशंसा की। इससे पहले राज्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में जिला पंचायत सदस्य ऋषि यादव, दीप सिंह पाल, राजू पाल, धर्मेंद्र, कप्तान सिंह ने बच्चों को पुरस्कार भेंट किए और स्कूल प्रबंधक रविंद्र यादव, शिवम यादव, प्रवेश यादव, नौशाद खां आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रधानाचार्य शिवम यादव और अध्यक्षता धर्मेंद्र यादव ने की।