फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shaheed fair national unity conference

शहीद मेले में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन

Tue, 03 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 03 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shaheed fair national unity conference
शहीद मेला एवं ग्राम विकास प्रदर्शनी पांडाल में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लेकर एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने फीता काटकर किया। सर्वधर्म के लोगों ने शहीदों की समाधि और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि देश में अमन चैन कायम रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। सर्वधर्म के लोग एकजुट होकर जब किसी कार्ययोजना को बनाते हैं तो निश्चित तौर पर समाज को एक सीख मिलती है। एकजुटता से ही देश की तरक्की औैर संपन्नता मिलती है। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोगों ने भी देश की तरक्की के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प जताया। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने कहा कि विविधिता में एकता ही भारत की विशेषता है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक दूसरे के त्योहार मनाते हैं।  संयोजक सैय्यद जलालुद्दीन, असीमेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में हाजी इदरीश अली, सरदार नाहर सिंह, जेके जार्ज, डाक्टर मनोज जैन, पिंकी मसीह, शंकर मसीह, सरदार मोहन सिंह, भगवान दास मिश्रा, छोटे प्रधान,  श्याम त्रिपाठी, प्रकाश यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन इंद्रपाल सिंह यादव और सतेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed