{"_id":"659a1bffbbede94ed40fb7a3","slug":"seeing-injured-old-man-lying-on-road-in-mainpuri-mp-dimple-yadav-stopped-convoy-and-sent-him-to-hospital-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सड़क पर पड़े घायल वृद्ध को देख सांसद डिंपल यादव ने रुकवाया काफिला, गाड़ी से भिजवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सड़क पर पड़े घायल वृद्ध को देख सांसद डिंपल यादव ने रुकवाया काफिला, गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
Sun, 07 Jan 2024 09:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:05 AM IST
सार
मैनपुरी में सड़क पर पड़े घायल वृद्ध को देख सांसद डिंपल यादव ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल को गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। साथ ही मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
Mainpuri: सांसद डिंपल यादव ने रुकवाया काफिला, घायल वृद्ध को गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र के गांव गडेरी के पास शनिवार की शाम एक घायल वृद्ध को घायल पड़ा देख सांसद डिंपल यादव ने अपना काफिला रुकवाया। घायल की हालत देख काफिले के वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ताल दरवाजा निवासी 55 वर्षीय श्याम सुंदर कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम वह मोपेड से घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव गड़ेरी के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में श्याम सुंदर सड़क पर लहूलुहान पड़े थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: कोहरे ने प्रभावित की ट्रेनों की रफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेन लेट; स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़
विज्ञापन
तभी उधर से सांसद डिंपल यादव का काफिला गुजरा। वृद्ध को घायल पड़ा देख सांसद ने काफिले को रोका और गाड़ी से उतर कर घायल का हाल जाना। काफिले की एक गाड़ी से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भिजवाया। सांसद ने घायल वृद्ध के पुत्र अजीत को इलाज के लिए मदद का आश्वासन भी दिया।