फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Second bus to Gurugram to start from October 15.

Mainpuri News: गुरुग्राम के लिए 15 अक्तूबर से चलेगी दूसरी बस

Sat, 10 Oct 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Second bus to Gurugram to start from October 15.
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से 15 अक्तूबर से गुरुग्राम के लिए दूसरी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को गुरुग्राम आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो की ओर से गुरुग्राम के लिए दूसरी बस प्रतिदिन रात 8:30 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी। बस एटा, अलीगढ़ और पलवल होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। वहां से अगले दिन सुबह पांच बजे बस वापस रवाना होगी। निर्धारित मार्ग पर बस के नियमित संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गुरुग्राम मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की गई है। करीब एक महीने के भीतर ही मार्ग पर दूसरी बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे पहले संचालित बस के अलावा यात्रियों को एक और विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed